फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीर्वाद पथ जनसभा: रालोद मुखिया जयंत चौधरी आगरा से करेंगे चुनाव का शंखनाद, 27 अक्तूबर को किरावली में सभा

Sat, 23 Oct 2021 02:24 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी की जनसभा टल गई थी। यह सभा 18 अक्तूबर को किरावली में होनी थी, लेकिन बारिश के कारण मैदान में पानी भर गया। जिससे जनसभा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। अब यह जनसभा 27 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी अब 27 अक्तूबर को किरावली के चौधरी रामवीर सिंह क्रीड़ास्थल में सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन आगरी ने बताया कि इसके बाद वह मथुरा के बाजना में सभा में जाएंगे। बारिश के कारण उनकी 18 अक्तूबर को होने वाली आशीर्वाद पथ जनसभा स्थगित हो गई थी। अब 27 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से यह सभा किरावली में होगी। इससे पहले नौ अक्तूबर को भी जनसभा में जयंत चौधरी शामिल नहीं हो पाए थे। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, ब्रज प्रांत अध्यक्ष जगपाल सिंह, जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर तैयारियों में जुटे हैं।

विज्ञापन


पानी भरने से स्थगित हुई थी जनसभा
आगामी 27 अक्तूबर की जनसभा के लिए रालोद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे गए हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें