फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभदेव रथोत्सव: पुष्प वर्षा के बीच रथ की आगवानी, उमड़े श्रद्धालु

Sun, 04 Jan 2026 02:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जैतपुर में ऋषभदेव रथोत्सव
विज्ञापन
बाह। जैतपुर में ससंघ पहुंचे आचार्य सौभाग्य सागर का सानिध्य प्राप्त करने और ऋषभदेव रथोत्सव में शामिल होने के लिए शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। ढोल नंगाड़ों के बीच निकाली गई रथ यात्रा पर लोगों ने फूल बरसाए। प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री 1008 ऋषभदेव (आदिनाथ) प्रभु के मोक्ष कल्याणक महोत्सव के अवसर पर श्री ऋषभदेव रथोत्सव की शुरुआत श्री दिगंबर जैन महामृत्युंजय तीर्थक्षेत्र, चंबल तट स्थित ग्राम उदी (इटावा) से हुई। शनिवार को रथ के साथ आचार्य सौभाग्य सागर ससंघ जैतपुर पहुंचे। रथोत्सव के स्वागत सम्मान के लिए जैन श्रद्धालु उमड़ पड़े। रथयात्रा में ऋषभदेव के तप, त्याग, अहिंसा, मोक्ष मार्ग के दिव्य संदेश की गूंज सुनाई दी। जैतपुर से कचौराघाट, जसवंतनगर, सेंमरा, सिरसागंज, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, कोटला होते हुए रथयात्रा मरसलगंज फरिहा पहुंचेगी। जहां मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। मौके पर मुकेश जैन, सनत जैन, विमलेश जैन, मनोज जैन, अशोक जैन, गोल्डी जैन, प्रिंस जैन, चीनू जैन, विशाल जैन, संगीता, नीतू जैन, सरिता, सुनीता जैन, कोमल जैन, नेहा, बबीता जैन आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें