फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राजस्वकर्मियों ने किया प्रदर्शन, दूसरे दिन भी रही हड़ताल

Wed, 12 Jul 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एफआईआर के विरोध में राजस्वकर्मी दूसरे दिन मंगलवार को भी हड़ताल पर रहे। तहसील और कलेक्ट्रेट कार्यालय में कामकाज ठप रहा। राजस्व कर्मियों के इस आंदोलन को राज्य कर्मचारी परिषद ने भी अपना समर्थन दिया है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक राजस्वकर्मियों के खिलाफ लिखे मुकदमे वापस नहीं लिए जाते यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। राजस्वकर्मियों की हड़ताल से तहसीलों में कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन



राजस्वकर्मी सोमवार से हड़ताल पर हैं। सदर कोतवाली और पटियाली पुलिस के द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर सरकारी कामकाज प्रभावित करने के उद्देश्य से अलग अलग लोगों के द्वारा कराई गई। राजस्वकर्मियों ने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के लिए जो एफआईआर दर्ज कराई गई हैं उन्हें पुलिस निरस्त करे। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नितिन जौहरी, अमीन संघ के जिलाध्यक्ष विजनेश कुमार, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि जब तक एफआईआर वापस नहीं होती और बिना विभागाध्यक्ष की अनुमति के एफआईआर दर्ज करने के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।


राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद ने राजस्वकर्मियों के हड़ताल प्रदर्शन का समर्थन किया और राजस्वकर्मियों के धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। संयुक्त परिषद के जिला मंत्री रमेश चंद्र, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोषकर्मी ने एसपी से मांग की कि राजस्वकर्मियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर निरस्त कराई जाए। यदि एफआईआर निरस्त नहीं होती तो संयुक्त परिषद भी राजस्वकर्मियों के आंदोलन में साथ रहेगा। कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन




- राजस्वकर्मियों के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता की गई है। शीघ्र ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। अभी समाधान की दिशा में कार्य किया जा रहा है। - हर्षिता माथुर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें