फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 100 फुटा रोड के नाले की जांच के लिए राजस्व टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिचपुरी। देवरैठा के 100 फुटा रोड स्थित नाले की सफाई और अतिक्रमण हटाने के लिए तहसील प्रशासन ने राजस्व टीम गठित की है। एसडीएम सदर ने टीम को मौके पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। देवरैठा के नवनीत नगर निवासी अचल शर्मा और मानसरोवर कॉलोनी, सैनिक विहार, भगवान कॉलोनी व पंचशील कॉलोनी के निवासियों ने 20 जून को आयोजित समाधान दिवस में शिकायतीपत्र देकर नाले की सफाई कराने और अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने नायब तहसीलदार अकोला की अध्यक्षता में टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें