फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सेवानिवृत शिक्षकों-कर्मियों का किया सम्मान

Mon, 31 Mar 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज के बीएवी इंटर कॉलेज में ​​शिक्षकों को सम्मानित करते डीआईओएस पीके मौर्य ।
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक स्कूलों के सेवानिवृत शिक्षकों व कर्मियों का सम्मान समारोह बीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। समारोह में पांच शिक्षक व दो कर्मी सम्मानित किए गए। माध्यमिक शिक्षक संघ, प्रधानाचार्य परिषद, राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ व वल्देव विहारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने संयुक्त रूप से सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने सेवानिवृत प्रधानाचार्य मनोज सक्सेना, प्रधानाचार्य रामानंद शर्मा, प्रधानाचार्य कांती प्रसाद वर्मा, शिक्षक अमर सिंह, शिक्षक राजेंद्र कुमार गोला, कर्मी नौरतन, ओमप्रकाश को पगड़ी पहनाकर व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी को स्मृति चिन्ह भी दिए गए। मंडलीय मंत्री आलोक दुबे ने आश्वासन दिया कि जो शिक्षक कर्मी सेवानिवृत हुए हैं पेंशन व सेवानिवृत पर मिलने वाले लाभ को अप्रैल माह में 15 दिन के भीतर पूरे करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें