फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सेवानिवृत्त सैनिक ने की खुदकुशी

Sun, 02 Nov 2025 02:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो2 मृतक पूर्व सैनिक नागेश्वर सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। यादव नगर में रहने वाले पूर्व सैनिक और सपा सैनिक प्रकोष्ठ के मंडल सचिव नागेश्वर सिंह यादव ने शनिवार सुबह बाथरूम में लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मार कर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजन से घटना की जानकारी ली। शव को मोर्चरी भिजवाकर मौके से बरामद पिस्टल को पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में लिया है।सदर कोतवाली क्षेत्र के यादव नगर निवासी सेवानिवृत्त सैनिक 63 वर्षीय नागेश्वर सिंह यादव समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव के पद पर थे। वे शनिवार सुबह जागने के बाद बाथरूम गए थे। इस दौरान परिजन ने गोली चलने की आवाज सुनी तो वे बाथरूम की ओर दौड़े। वहां उन्होंने देखा कि नागेश्वर सिंह का खून से लथपथ शव पड़ा था। लाइसेंसी पिस्टल से मारी गई गोली सिर को चीरते हुए निकली थी। घर से चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की। उन्होंने पुत्र और अन्य परिजन से घटना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने लिए, पिस्टल को भी जांच के लिए कब्जे में लिया। शव को मोर्चरी में रखवाया, जानकारी होने के बाद सपा के नेता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजन को सांत्वना दी। पुलिस खुदकुशी की वजह को लेकर जानकारी जुटा रही है।

फोटो2 मृतक पूर्व सैनिक नागेश्वर सिंह का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें