फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सेवानिवृत कर्मचारी व पेंशनर्स ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

Tue, 15 Jul 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सेवानिवृत कर्मचारी व पेंशनर्स ने कलेक्ट्रेट पर धरना देकर अपनी समस्याएं रखीं। समस्याओं से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर निदान की मांग की। अध्यक्ष चंद्रपाल यादव ने कहा कि आठवें वेतन आयोग का शीघ्र गठन किया जाए। जिला मंत्री महीपाल सिंह राजपूत ने कहा कि पेंशनरों की काफी समस्याएं हैं। इनका निदान किया जाए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री महंगाई राहत को महंगाई भत्ते से डी लिंक न किया जाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामवीर सिंह ने कहा कि पेंशन के राशिकरण की हो रही कटौती को 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष किया जाए। कोरोना के समय रोके गए डीए को एरियर के रूप में भुगतान किया जाए। शिक्षक महासंघ के ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों को बंद न किया जाए। इस दौरान आलोक दुबे, सत्यप्रकाश मिश्रा, वीरेंद्र पाठक, प्रेम प्रकाश कुशवाह, वीएस सक्सेना, भरत सिंह, सुभाष चंद्र, मुंशीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें