फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रिटायर्ड बैंक मैनेजर का बेटे-बहू ने किया ये हाल, पत्नी संग पहुंचे वृद्धाश्रम; आपबीती सुनाते हुए रो पड़े

Tue, 09 Jul 2024 01:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

कभी बैंक में गजब का रुतबा हुआ करता था। सेवानिवृत्त हुए तो सोचा कि बेटे और बहू के साथ आराम से जीवन बिताएंगे। पर उन्हें क्या मालूम था कि ये सपना महज सपना ही रह जाएगा। जीवन के आखिरी पड़ाव के लिए उन्हें वृद्धाश्रम का सहारा लेना पड़ेगा। 
 
विज्ञापन
रामलाल वृद्धाश्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा स्थित रामलाल वृद्धाश्रम में सोमवार को एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर उत्तम सिंह अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। पत्नी ने रोते हुए बहू-बेटे की करतूत बताई। कहा कि इकलौते बेटे-बहू आए दिन मारपीट करते हैं। खाना भी नहीं देते, जो पेंशन मिलती है वह छीन लेते हैं। बेटे-बहू के उत्पीड़न से परेशान होकर आश्रम पहुंचे हैं। आश्रम के धीरज चौधरी ने बताया कि दंपती दोपहर में पहुंचे। कई दिनों से भूखे-प्यासे थे। जहां भोजन का निवाला खाते ही मां ने आपबीती बताई। बेटे से संपर्क करना चाहा तो फोन का उत्तर नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें