कासगंज गंजडुंडवारा में सड़क हादसे में मृतक अरब सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : KASGANJ
गंजडुंडवारा। कस्बा के पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार सेवानिवृत्त फौजी विद्युत पोल से टकरा गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
अरबसिंह (55) निवासी सेलार जनपद एटा बाइक से पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। केनाल रोड पर रास्ते में नगर पालिका कार्यालय की बिजली की केबिल टूटी हुई पड़ी थी। जिससे बाइक सवार उसमें उलझ गया और सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गए। हादसे में उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वह राजेंद्र नगर में किराए के मकान पर रह रहे थे। पुलिस ने सड़क हादसे में उसकी मौत की जानकारी परिजन को दी।