फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त फौजी ने बेटे को पीट-पीटकर मार डाला, रात भर घर में पड़ा रहा शव

Fri, 02 Aug 2019 06:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
अनीश उर्फ विकास (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेनानिवृत्त फौजी ने अपने जवान बेटे की हत्या कर दी। बेटे का शव घर में छोड़कर फौजी रिश्तेदारी में चला गया। मोहल्ले के लोगों को शक हुआ तो पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर से शव बरामद किया है। फौजी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला माधौनगर की है। यहां सेना से सेवानिवृत्त गनपत सिंह का मकान है। बताया गया है कि करीब दो वर्ष पूर्व पत्नी की मौत हो चुकी है। उनके तीन बेटे हैं। 20 वर्षीय पुत्र अनीश उर्फ विकास मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ था।

अकसर उसे दौरे भी आया करते थे। आरोप है कि गुरुवार की रात गनपत ने अनीश की बेरहमी से पिटाई कर डाली, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुत्र को मारने के बाद गनपत सिंह बेफिक्री से शुक्रवार सुबह किसी रिश्तेदारी में चला गया। जब आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ फोरेंसिक और उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें