कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में निर्देश देती डीएम मेधा रुपम व बैठक में मौजूद एसपी,सीडीओ व
कासगंज। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा है कि आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण हो। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि निस्तारित मामलों में असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त होना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे जिले की छवि प्रभावित होती है और रैकिंग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। जिलाधिकारी ने कहा कि असंतोषजनक फीडबैक की रिपोर्ट तैयार की जाएगी जो अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाह माने जाएंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर निस्तारण अपलोड करते समय सही श्रेणी का चयन करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी को यह सुनिश्चित करना होगा कि निर्धारित समय सीमा में शिकायतकर्ता से संवादकर संतोषजनक समाधान हो। आईजीआरएस सैल में लगी टीमें नियमित रूप से विभागीय अधिकारियों को जानकारी उपलब्ध कराएं। सी श्रेणी में आने वाले विभाग के अधिकारियों के वेतन पर रोक लगाकर कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।