फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में आक्रोश

Sat, 04 Mar 2023 09:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कुरावली के एक व्यापारी की दुकान से जबरिया बैटरियां ले जाने की घटना संज्ञान में आने के बाद लोगों मेंं आक्रोश व्याप्त है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व कुरावली और बिछवां पुलिस द्वारा एक संयुक्त कार्रवाई दिखाकर चोरों से करीब 40 बैटरी आदि बरामद दिखाईं थीं। दो दिन पूर्व एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें साफ तौर पर नजर आ रहा है कि पुलिस कस्बा कुरावली निवासी त्रिपुरारी शरण राठौर की दुकान से बैटरियां लेकर जा रहे थे। इस दौरान आसपास के सीसीटीवी भी बंद करा दिए गए थे। मिली जानकारी के अनुसार दुकान से ले जाई गईं बैटरियां ही चोरों के कब्जे से बरामद दिखाईं गईं थीं। व्यापारी द्वारा भी पुलिस पर धमका कर बैटरियां ले जाने के आरोप लगाए गए हैं। उक्त घटना के बाद व्यापारियों के बीच आक्रोश व्याप्त है। व्यापारी नेता धीरू राठौर, हृदेश गुप्ता आदि ने इस मामले में जल्द ही उच्चाधिकारियों से मिलने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें