विजय नगर कॉलोनी के पास टूटा विद्युत पोल
फतेहाबाद। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर विजयनगर कॉलोनी के पास मंगलवार को एक ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा नीचे से टूट गया। स्थानीय निवासियों ने विद्युत विभाग से क्षतिग्रस्त पोल को बदलवाने की मांग की है। लोगों ने लोहे के पाइप के सहारे खंभे को गिरने से रोका हुआ है। बताया कि खंभे पर विद्युत डीपी लगी हुई है और उसमें अभी भी विद्युत आपूर्ति चालू है। इससे बड़े हादसे की आशंका जताई है।
विजय नगर कॉलोनी के पास टूटा विद्युत पोल