कासगंज। तीन दिन पूर्व हुई चोरी की वारदात के मामले में पटियाली कोतवाली पुलिस तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।चोरी की यह वारदात नगला मुंशी निवासी प्रानसुख के घर में दिन के समय में हुई। बताया गया कि 30 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे प्रानसुख अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। उनकी पत्नी गायत्री देवी खेत पर खाना देने चली गईं। घर पर कोई नहीं था। अनुज, गुणभान और अनिल छत के रास्ते से घर में उतर आए और कमरे के बक्से का ताला तोड़कर चांदी की पायल, कुंदनी, गुच्छा, खड़ुआ, सोने के कुंडल, मंगलसूत्र, बेसर व 25 हजार रुपये चोरी कर ले गए। प्रानसुख के भाई ने चोर को छत से उतरते हुए देखा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।