चौराईपुर विद्युत उपकेंद्र पर हुए बवाल के मामले में रिपोर्ट दर्ज
एसएसओ की पिटाई कर फाड़े थे अभिलेख, तीन नामजद सहित 18 आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। बिजली कनेक्शन जुड़वाने के लिए चौराईपुर विद्युत उपकेंद्र पर हुए बवाल के मामले में तीन नामजद सहित 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। ग्रामीणों ने एसएसओ की पिटाई करने के साथ अभिलेख आदि फाड़ दिए थे। पुलिस मामला दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई में जुट गई है।
थाना किशनी में विद्युत उपकेंद्र चौराईपुर पर शुक्रवार की दोपहर एसएसओ अश्विनी कुमार मौजूद थे। तभी तभी क्षेत्र के गांव गिलोय समान निवासी नेमसिंह, गपोडा, देवेंद्र अपने साथ करीब 15 साथियों को लेकर उपकेंद्र पर आया। बकाए व चोरी पर काटे गए कनेक्शन को जोडऩे के लिए लाइनमैन पर दबाव बनाने लगे। इस पर जेई ने कहा कि जो बिल जमा करे। उसी का कनेक्शन जोड़ा जाए। द्वारा कहा गया है जो बकाया बिल जमा करे उसी का कनेक्शन जोड़ा जाएगा। आरोप है कि एसएसओ को कार्यालय से खींच कर बाहर निकालने के बाद पिटाई की गई और अभिलेख आदि फाड़ दिए गए। बचाने आए स्टाफ के लोगों की भी पिटाई की गई। उक्त घटना के बाद जेई की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित 18 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।