कासगंज। क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में कुटिया में घुसकर एक साधू पर हमला किए जाने के मामले में आरोपी के खिलाफ के रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आवास विकास कालोनी में 18 जनवरी को साधू शम्भू की कुटिया में कालोनी निवासी कुलदीप घुस आया। साधू का आरोप है कि कुलदीप शराब के नशे में था। उसे रोका तो उसने हमला कर दिया और उसे घायल कर दिया। उसने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।