फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला को अगवा करने के मामले में दो पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 21 May 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के एक गांव से महिला को अगवा करने के मामले में महिला के पिता ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सर्विलांस की मदद से महिला को बरामद करने के प्रयास में जुटी है। एक गांव से बीते 6 मई की शाम एक महिला घर से बिना बताए कहीं चली गई। लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं लौटी, इस पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान पिता को पता चला कि एटा जिले के नगला कदम गांव निवासी जीतू व गंगासिंह महिला को अगवा करके ले गए है। महिला के पिता ने थाना पहुंचकर उसके अगवा किए जाने की जानकारी पुलिस को दी। आरोपियों युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि महिला के अगवा किए जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सर्विलांस की मदद से महिला की तलाश शुरु कर दी है। शीघ्र ही बरामदगी के बाद न्यायालय समक्ष पेश कर उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें