कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा कर लिया गया। मामले में आरोपी व उसके चाचा के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव में किशाेरी (16) के घर पर गांव के ही कपिल का आना जाना था। पिता का आरोप है कि 7 जून को आरोपी उनकी पुत्री को अगवा कर ले गया। जिसमें उसके चाचा सेवाराम ने भी सहयोग किया। मामले की तहरीर आरोपियों के खिलाफ पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी के बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।