फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चाेरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज, अज्ञात आरोपित

Sun, 03 Mar 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर-चाड़ी रोड पर अमांपुर चौराहे के पास मौजूद मकान में चोरी किए जाने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही खुलासे के लिए सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद लेकर आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही।
विज्ञापन

अमांपुर चौराहा निवासी देवेंद्र अपने सास का इलाज कराने के लिए 29 फरवरी को एटा गए थे। इस दौरान घर में ताला लगा था। इस मौके का लाभ चोरों ने उठाया, ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने अंदर रखे आभूषण, नकदी, बर्तन, सिलिंडर आदि सामान चुरा ले गए। वापस लौटने पर उन्हें चोरी की वारदात की जानकारी हुई। गृह स्वामी ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही खुलासे के लिए घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। ताकि चोरों को चिह्नित किया जा सके। कोतवाली प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को चिह्नित कर शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें