कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के गांव से किशोरी को अगवा करने के मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एएसपी ने मामले का संज्ञान लेकर थाना प्रभारी को बरामदगी के निर्देश दिए हैं।
क्षेत्र के गांव से किशोरी बुधवार को शौच करने के लिए खेतों की ओर गई हुई थी। जो काफी देर तक घर वापस नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान पिता को जानकारी हुई कि सतीश कुमार निवासी तवल दादों जनपद अलीगढ़ अगवा कर ले गया है। पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अगवा किए जाने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले को पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने थाना प्रभारी को सर्विलांस की मदद लेकर किशोरी के शीघ्र बरामदगी के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।