फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला व बालक को अगवा करने के मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 04 Aug 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर की एक कालोनी से एक महिला व एक बालक को अगवा कर लिया। मामले में महिला के पति ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कालोनी से 29 जुलाई की दोपहर महिला घर में अकेली थी। पति घर से बाहर गया हुआ था। तभी महिला व उसके बालक को कालोनी के ही करन और भूरे लाल अगवा कर ले गया। जब महिला का पति घर पहुंचा तो महिला व बालक लापता था। जानकारी करने पर उसे करन व भूरे के द्वारा अगवा किए जाने के बारे में उसे पता लगा। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं घटना की तहरीर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला व बालक की तलाश शुरु की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस संंबंधित धाराओं में दर्ज की है। बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें