कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र में अतरौली मार्ग पर सोमवार को सड़क दुर्घटना में अलीगढ़ पुलिस लाइन के पुलिस फालोअर एवं उसके साथी की मौत हो गई थी। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।यह दुर्घटना उस समय हुई जब मोहनस्वरूप अपने साथी संजय सिंह के साथ अतरौली मार्ग पर बाइक से गंगास्नान करके वापस लौट रहे थे। तभी जखेरा पुलिया के पास पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बाइक सवार फालोअर और उनके साथी मौत हो गई थी। जबकि दो अन्य बाइक सवार घायल हो गए।