कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा करने के मामले में किशोरी के पिता ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में एसपी ने संज्ञान लेते हुए किशोरी के बरामदगी के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र के एक गांव से 7 मई को किशोरी घर पर अकेली थी। परिजन काम करने के लिए खेत पर गए हुए थे। जब परिजन वापस घर पहुंचे तो किशोरी घर से लापता था। उसके घर पर न होने पर परिजन को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान पिता को जानकारी हुई कि श्यामवीर, तेजराम और राजेश निवासी मुजरिया बदायूं कार से अगवा कर ले गए हैं। मामले में पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने क्राइम मॉनीटरिंग के दौरान मामले को संज्ञान लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना प्रभारी को किशोरी की गिरफ्तारी करने के लिए निर्देश दिए हैं। पुलिस किशोरी की बरामदगी के लिए सर्विलांस की मदद ले रही हे।