फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दंपती के पिटाई के मामले में सात पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 29 Apr 2024 03:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के गांव नगला दत्ता में दंपती की पिटाई के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव नगला दत्ता निवासी फकीरे 26 अप्रैल की रात्रि अपने घर में था। तभी गांव के ही राजकुमार, सुनील, अंकित, अजय, गोविंद, कुलदीप और सिंटू उसके घर में घुस आए और गाली गलोज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने फकीरे की पिटाई कर दी। उसकी चीख पुकार पर बचाव करने आई पत्नी सुनीता की भी आरोपियों की पिटाई कर दी गई। मामले में आरोपियों के खिलाफ तहरीर फकीरे ने दी। उसकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें