फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दंपती को पीटने के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 04 Mar 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र के नगला मडियन में 17 फरवरी को दंपती की पिटाई कर दी गई। जिसमें पति गंभीर घायल हो गया। पति ने उपचार के बाद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने शनिवार को मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगला मडियन गांव निवासी सुखराज के घर 17 फरवरी को गांव के ही जुगेंद्र, नीतू, रिंकू एवं हरिशंकर पहुंच गए। उनके द्वारा गाली गलौज की गई। सुखराज का कहना है कि जब उसने मना किया तो उसकी व उसकी पत्नी नीलम के साथ आरोपियों ने सरिया व लाठी डंडों से मारपीट की। उनकी चीख पुकार पर भाई, भाभी और अन्य ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिल सका। उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया। उपचार के बाद सुखराज ने चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें