फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोरी को अगवा करने में 4 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 12 Aug 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा किए जाने के मामले में किशोरी के भाई ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस किशोरी की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

गांव से 20 जून को किशोरी को गांव निवासी पवन, अनार सिंह, योगेंद्र एवं बच्चू सिंह अगवा कर ले गए। किशोरी के भाई ने बहन को अगवा करने के मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसका कहना है कि उसकी बहन अपने साथ घर में रखे आभूषण भी ले गई है। उसका आरोप है कि आरोपी पवन ने उसकी बहन के साथ फोटो व वीडियो बनाए हैं। उसकी बहन की शादी 25 जून को होनी थी। लेकिन फोटो व वीडियो उसे भेज दिए गए जिसके उसकी शादी होनी थी। इस पर वर पक्ष के द्वारा शादी को तोड़ दिया। मामले की तहरीर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें