पटियाली। सुन्नगढ़ी क्षेत्र के रफातपुर ढुुलाई गांव में मामूली कहासुनी के बाद विरोधियों ने ग्रामीण की पिटाई कर दी। घायल ग्रामीण ने इस संबंध में तीन के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रफातपुर ढुलाई गांव निवासी बबलू से बीते 21 फरवरी की शाम गांव निवासी राजाराम, रामचरन और राधेश्याम की कहासुनी हो गई। इस पर आरोपियों ने हमला बोल बबलू को बुरी तरह से पीटा। आसपास मौजूद लोगों ने बबलू को बचाया। इसबीच मौका पाकर आरोपी घायल को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।