फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोह, क्राेध और द्वेष छोड़ना ही उत्तम त्याग

विज्ञापन
बाह: पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाह में उत्तम त्याग धर्म का उत्सव मनाया - फोटो : 1
विज्ञापन
बाह। पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाह तथा नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैतपुर में दशलक्षण पर्व के आठवें दिन बुधवार को उत्तम त्याग धर्म का उत्सव मनाया गया। अभिषेक पूजन और शांतिधारा के बाद प्रवचन करते हुए आचार्य रोहित शास्त्री एवं प्रभात शास्त्री ने कहा कि क्रोध, मान, माया, लोभ, राग और द्वेष जैसे आंतरिक विकारों व बुरी भावनाओं को आत्मा से छोड़ देना ही सच्चा त्याग है। त्याग खराब वस्तु का किया जाता है और दान अच्छी वस्तु का किया जाता है। इस दौरान बाह में अखिल जैन, मनीष जैन, राहुल जैन, रचना जैन, अंजू जैन, ऊषा जैन, मंजू जैन आदि रहे। जैतपुर में राहुल बजाज, मुकेश रपरिया, उमेश जैन, राजन जैन, अनमोल जैन, नीतू, रजनी, संध्या, आकांक्षा, रीना, अंजली, अंकिता जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें