फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सरकारी जमीन से कब्जे तत्काल हटवाएं

Thu, 01 May 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पटियाली में आयोजित अन्नपूर्णा भवन कार्यक्रम में चाबी भेंट करती डीएम मेधा रूपम । स्रोत-
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अधिकारियों से कहा है कि सरकारी जमीन से कब्जे हटवाएं जाएं। उन्होंने यह निर्देश बृहस्पतिवार को तहसील पटियाली के गांव ककराला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिए। इस दौरान फार्मर रजिस्ट्री का वितरण, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण व अन्नपूर्णा भवन चाबी का वितरण, जीरो पॉवर्टी राशनकार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने लोगों से कहा कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। भ्रष्टाचार अथवा कोई पैसे मांगता है तो तत्काल अवगत कराएं। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत प्रीती देवी पत्नी धर्मेंद्र निवासी ककराला को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण किया गया। फार्मर रजिस्ट्री के पांच लाभार्थी संजीव कुमार पुत्र बालिस्टर सिंह, राजवीर सिंह पुत्र बादशाह, बदन सिहं पुत्र गोंकिल, राम आसरे पुत्र मकरंद निवासी ककराला को प्रमाण पत्र सौंपे गए। वहीं अन्नपूर्णा भवन की चाबी उचित दर विक्रेता को सौंपी गई। वहीं जीरो पावर्टी योजना के अंतर्गत राशन कार्ड के लिए सीमा देवी पत्नी प्रदीप कुमार, ब्यूटी पत्नी रिंकू, मीरा देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी ककराला को राशन कार्ड वितरित किए गए। इस दौरान गेट के निर्माण के लिए भूमि पूजन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें