फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरोपियों की रिमांड अवधि 10 दिन और बढ़ी

Tue, 17 Sep 2024 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड में गिरफ्तार नामजद छह आरोपियों की रिमांड 16 सितंबर को खत्म हो गई। पुलिस की मांग पर इन आरोपियों की रिमांड अवधि 10 दिन के लिए बढ़ा दी गई। सोमवार को पुलिस ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आरोपियों की रिमांड बढ़वाई। मोहिनी तोमर हत्याकांड में पति ब्रजतेंद्र तोमर द्वारा छह आरोपियों मुस्तफा कामिल, असद मुस्तफा, हैदर मुस्तफा, सलमान मुस्तफा, मुनाजिर रफी और केशव मिश्रा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें से सलमान मुस्तफा को छोड़कर अन्य सभी आरोपी अधिवक्ता हैं। पुलिस ने इन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस की मांग पर इन्हें 16 सितंबर तक की रिमांड मिली थी। 16 सितंबर सोमवार को इनकी रिमांड खत्म हो गई। सोमवार को ईद मिलादुन्नबी के चलते आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की जगह पुलिस ने वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के माध्यम से इनकी रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की। न्यायालय द्वारा इनकी दस दिन की रिमांड अवधि बढ़ाने की मंजूरी दे दी गई। उक्त छह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शनिवार को रेनू और बॉबी को भी गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने इनकी 14 दिन की रिमांड मंजूर की थी। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आरोपियों की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की थी। 25 सितंबर तक की रिमांड मंजूर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें