फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दर्द से मिलेगी राहत...शुरू हुआ फिजियोथेरेपी केंद्र

Sun, 28 Dec 2025 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने के लिए जयपुर हाउस स्थित निशुल्क दिव्यांग केंद्र पर फिजियोथेरेपी सेंटर का संचालन शुरू किया गया है। यह केंद्र प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7:30 बजे तक खुलेगा, जिससे मरीजों को नियमित फिजियोथेरेपी सुविधा मिल सकेगी। आगरा विकास मंच ने यह सेंटर शुरू किया है। शनिवार को यहां लगाए गए हड्डी रोग जांच एवं जोड़ प्रत्यारोपण शिविर में कुल 20 मरीजों की जांच की गई। इनमें से तीन मरीजों को घुटना जोड़ प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन एवं संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि मंच असहाय और दिव्यांग वर्ग को सुलभ एवं प्रभावी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराता है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विभांशु जैन ने बताया कि सर्दियों में ऑर्थराइटिस के मरीजों को जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न की समस्या बढ़ जाती है। इस दौरान फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अनिल कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, सुशील जैन, अंशु जैन, विवेक जैन, आयुषी जैन और जय रामदास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें