फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बूंदाबांदी से मिली राहत, आज से साफ होगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी में सोमवार के बाद मंगलवार को भी रुक-रुककर हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, जबकि बृहस्पतिवार से मौसम साफ होने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में धूप खिलने से तापमान में इजाफा हो सकता है, जिससे गर्मी दोबारा असर दिखा सकती है। वहीं, मंगलवार को हुई बारिश से आगरा-मथुरा हाईवे व ग्वालियर रोड पर लोगों को जलभराव से जूझना पड़ा जबकि शहर के अन्य इलाकों में पानी भरे गड्ढों से गुजरते समय लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। नगर निगम के अधिकारियों ने बारिश बंद होते ही टूटी सड़कों की मरम्मत की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें