फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पारा गिरने से मिली राहत, 32 डिग्री तक रहा अधिकतम पारा

Thu, 27 Jun 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बारिश होने के बाद पारा गिर गया, अधिकतम पारा 32 डिग्री तक पहुंचा। बारिश के बाद चली ठंडी हवा से लोग सुकून में आ गए। दिन भर मौसम अच्छा बना रहा।
विज्ञापन

सुबह के समय से ही बारिश का दौर शुरू हो जाने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। इस दौरान बारिश होने से सुबह के समय न्यूनतम पारा एक डिग्री नीचे आ गया। न्यूनतम पारा 26.8 डिग्री पहुंच गया। बारिश थमने के बाद शीतल हवा चलने लगी। बादल डेरा डाले रहे।
दोपहर तक पारे में मात्र 5.2 डिग्री का ही उछाल आया। जिससे अधिकतम पारा 32 डिग्री तक पहुंचा। जिससे दोपहर में भी मौसम काफी अच्छा बना रहा। शीतल हवाएं सुकून देती रही। मौसम अच्छा रहने से बाजार में भी काफी चहल पहल हो गई। सांय के समय पारा फिर से गिरना शुरू हो गया। मौसम अच्छा रहने से लोग काफी खुश नजर आए। मौसम विभाग की मानें तो अभी आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। पारा और भी नीचे आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें