फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोरी को अगवा करने की शिकायत पर परिजनों को पीटा

Sat, 08 Apr 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को अगवा कर लिया गया। किशोरी के परिजन ने जब इस बात की शिकायत की, तो युवक के परिजन उनकी पिटाई कर दी। किशोरी की मां ने घटना के बाबत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 26 मार्च की शाम किशोरी घर से खेतों पर जाने की बात कहकर निकली। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। इस पर उसके परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने किशोरी की तलाश शुरू किया। संभावित स्थानों पर तलाश करने के दौरान परिजनों को पता चला कि गांव निवासी वीरु किशोरी को अगवा करके ले गया है। इस पर उसकी मां ने युवक के परिजनों से मामले की शिकायत की। इस पर युवक के परिजन रुकुमपाल, मोनू ने उसकी मारपीट कर दी। किशोरी की मां ने पुत्री को अगवा करने और मारपीट किए जाने की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसकी किशोरी को बरामद कर न्यायालय के समक्ष पेश कर बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें