आगरा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के आगामी सत्र 2026-27 के ट्रायल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि सभी आयु वर्ग के ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन 25 जनवरी तक किए जा सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी https://registration.upca.tv/ पोर्टल के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उन्हें उनकी यूनिक पंजीकरण आईडी भी मिलेगी। प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। आगरा में भी क्रिकेट खिलाड़ी उत्साह दिखा रहे हैं। पंजीकरण के बाद खिलाड़ियों को चालान की प्रति लेकर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन, आगरा के कार्यालय, केके नगर पेट्रोल पंप के सामने सिकंदरा में प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क करना होगा।