फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मून स्कूल ओलंपिक्स में अब 23 तक पंजीकरण

Tue, 20 Oct 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। रिया अस्थाना मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से दिल्ली पब्लिक स्कूल ताज सिटी में हो रही मून स्कूल ओलंपिक्स-2026 के लिए विद्यार्थियों में खासा उत्साह है। अमर उजाला इस आयोजन का मीडिया पार्टनर है। आयोजन समिति के संस्थापक व संरक्षक नजीर अहमद, महासचिव उमेश शर्मा ने बताया कि बेटियों को समर्पित इस अनूठे खेल महोत्सव के तहत विभिन्न खेल स्पर्धाओं की तिथियां और स्थल घोषित हो चुके हैं। अब छात्रों और विद्यालयों की मांग पर पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 अक्तूबर कर दी गई है। प्रतियोगिता के तहत द इंटरनेशनल स्कूल (टीसा), शारदा वर्ल्ड स्कूल और सेंट एंड्रूज के परिसरों में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, फुटबॉल, जिमनास्टिक समेत कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें