अमर उजाला ने किया था खुलासा
अमर उजाला ने 3983 फ्लैट की बिक्री में 122.55 करोड़ रुपये की स्टांप चोरी का खुलासा किया था। मंगलवार के अंक में ‘सौ-सौ रुपये के स्टांप पर बेच दिए 25-25 लाख फ्लैट’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। जिसके बाद निबंधन विभाग से लेकर प्रशासन तक खलबली मच गई। जिले में निजी बिल्डर्स व कॉलोनाइजर्स ने बड़े पैमाने पर स्टांप चोरी करते हुए नोटरी एग्रीमेंट, पॉवर ऑफ अटॉर्नी व 100 रुपये स्टांप पर कब्जा पत्र से संपत्तियां बेची हैं।
इन अपार्टमेंट में फ्लैट की जांच
- लोहामंडी स्थित पारस पर्ल्स अपार्टमेंट : 150 फ्लैट, 80 की रजिस्ट्री नहीं मिली
- देहली गेट स्थित हेलियोस अपार्टमेंट : 30 फ्लैट, 8 की रजिस्ट्री नहीं मिली
- बाबरपुर स्थित रघुराम आनंदा फेज-एक : 165 फ्लैट, 85 की रजिस्ट्री नहीं मिली
- बाबरपुर स्थित रघुराम आनंदा फेज-दो : 468 फ्लैट, 376 की रजिस्ट्री नहीं मिली
- सिकंदरा स्थित गणपति किंग्स काउंटी : 126 फ्लैट, 31 की रजिस्ट्री नहीं मिली
- सिकंदरा स्थित कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट : 160 फ्लैट, 38 की रजिस्ट्री नहीं मिली