मैनपुरी। जीएसटी में पंजीकरण कराने के लिए वाणिज्य कर विभाग जिले में शिविर लगाएगा। शिविर में व्यापारियों के पंजीकरण किए जाएंगे।
डिप्टी कमिश्नर, नोडल अधिकारी राज्य कर उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि चार अगस्त को राम जानकी मैरिज होम भोगांव, पांच अगस्त को निकट बेवर बस स्टेंड, छह अगस्त को नगर पंचायत ज्योंति, आठ अगस्त को नगर पंचायत कुरावली, 10 अगस्त को क्रिश्चियन तिराहा, 11 अगस्त को मदार गेट, 16 अगस्त को ज्योंति तिराहा आगरा रोड, 17 अगस्त को किशनी नगर पंचायत, 19 अगस्त को करहल नगर पंचायत, 20 अगस्त को दीवानी रोड ईशन नदी पुल, 22 अगस्त को निहाल गली घिरोर, 23 अगस्त को राम जानकी मैरिज होम भोगांव, 24 अगस्त को निकट बेवर बस स्टेंड, 25 अगस्त को नगर पंचायत ज्योंति, 26 अगस्त को नगर पंचायत कुरावली, 27 अगस्त को क्रिश्चियन तिराहा, 29 अगस्त को मदार गेट, 30 अगस्त को ज्योंति तिराहा आगरा रोड, 31 अगस्त को किशनी नगर पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे। संवाद