फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उम्मीद पोर्टल पर वक्फ़ संपत्तियों का कराएं पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। वक्फ संपत्तियों के उम्मीद पोर्टल पर पंजीकरण के लिए बैठक की गई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसडीएम हर्षिता देवड़ा ने बताया कि पंजीकरण के लिए 5 दिसंबर तक का समय है। मुतवल्लियों को रजिस्ट्रेशन के लिए दफा 37 के दस्तावेज़ों की आवश्यकता हो तो वह विभाग के कार्यालय से संपर्क करें। कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाई गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान ने कहा कि मस्जिद के इमाम, मुतवल्लीयों से अपने-अपने रिकॉर्ड एकत्रित कर वक्फ बोर्ड में उम्मीद पोर्टल पर मस्जिद, मदरसे, कब्रिस्तान को जल्द से जल्द अपलोड करवा दें। पोर्टल पंजीकरण कॉर्डिनेटर हाफिज इकराम अहमद व हाफिज़ मोहम्मद अशरफ ने कहा कि कोई भी समस्या आने पर अल्पसंख्यक कार्यालय तथा कॉर्डिनेटर से संपर्क करें | इस मौके पर मौलाना तस्लीम अहमद, मौलाना रिजवान अहमद, पीरजी जिआउल हसन, रिफाकत अली, फरीद अहमद, अकरम खान, फैसल खान, फखरे आलम, इस्लाम नबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें