फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताज देखने आने वाले पर्यटकों से पार्किंग के नाम पर कर रहे थे वसूली, चार गिरफ्तार

Mon, 03 Oct 2022 01:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

वाहन चालकों की तहरीर पर थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी कई वाहन से 250- 250 रुपए तक वसूल रहे थे।
 
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल के पश्चिमी गेट के पास पर्यटकों से पार्किंग शुल्क के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। पार्किंग के ही कर्मचारी वाहनों से जबरन वसूली कर रहे थे। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी है। 
विज्ञापन


कासगंज के रहने वाले सुखवेंद्र सिंह रविवार को ताजमहल गाड़ी लेकर आए थे। वह पश्चिमी गेट की तरफ से गाड़ी लेकर आ रहे थे। आरोप लगाया कि वहां पर कुछ लोगों ने रोक लिया। वह सड़क पर ही गाड़ी खड़ी करने का दबाव बनाने लगे। इसके लिए 250 रुपये के हिसाब से मांग की। मना करने पर भी रुपये की मांग की। 

इन लोगों से की अवैध वसूली 

आरोपियों ने कहा कि रुपये देने के बाद गाड़ी कहीं भी खड़ी कर सकते हो। इस तरह से उनके साथ ही वृंदावन के वीरेंद्र, मथुरा के राजकुमार, अलीगढ़ के शान मोहम्मद, अलवर के चरण सिंह, इटावा के गोलू सिंह, फतेहाबाद के राघवेंद्र सिंह, पश्चिम बंगाल के ऐरम शैख से रुपए वसूल लिए। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की। इस पर थाना ताजगंज की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच की। 

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा 

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि टिंकू, सुमित सचदेवा, मोहम्मद आरिफ और स्वदेश के खिलाफ चौथ वसूली के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। सभी सड़क पर वाहन खड़े करवा कर वसूली कर रहे थे, जबकि वाहन पार्किंग में खड़ा होने पर ही पार्किंग शुल्क लिया जा सकता है। आरोपी ताजमहल की पश्चिमी गेट के पास कार पार्किंग में कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें