फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के खिलाफ निलंबन की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। खंड शिक्षाधिकारी नगर क्षेत्र सुमित कुमार सिंह ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय शिशु उद्यान का निरीक्षण किया।उन्होंने पाया कि प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार द्वारा निरंतर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। कई बार विद्यालय का सामान चोरी हो चुका है। जिसे पंजिका बनाकर अंकित किया गया है। खंड शिक्षाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि सभी चोरियां संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं। इसके साथ ही विद्यालय में विकास कार्यों के लिए भेजी गई समस्त धनराशि का आहरण प्रधानाध्यापक ने अपने नाम से करते हुए उपभोग के फर्जी बिल लगाए हैं। उन्होंने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर तैनाती की तिथि से विस्तृत जांच कर धनराशि की रिकवरी और निलंबित करने की संस्तुति की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें