फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: क्षतिपूर्ति योजना में दो किशोरियों को मदद की संस्तुति

Fri, 04 Aug 2023 05:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षतिपूर्ति योजना में दो किशोरियों को मदद की संस्तुति
विज्ञापन



जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रस्ताव को समिति ने दी मंजूरी

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना में दुष्कर्म पीड़ित दो किशोरियों को आर्थिक मदद की संस्तुति समन्वय समिति ने की है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भेजे प्रस्ताव को पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना समन्वय समिति ने मंजूरी दे दी है। शासन से बजट मिलते ही पीड़िताओं को आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन

पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना समन्वय समिति द्वारा पीड़िताओं को आर्थिक मदद देने की धनराशि तय कर दी है। पीड़िताओं को आर्थिक मदद देने के लिए अपनी संस्तुति दे दी है। थाना बरनाहल के गांव में एक किशोरी के साथ 30 नवंबर 2022 को हुए दुष्कर्म के मामले में पीड़िता को एक लाख रुपये देने की संस्तुति की है। थाना कुर्रा के गांव निवासी किशोरी के साथ वर्ष 2018 में शीलेंद्र द्वारा किए गए दुष्कर्म के बाद 19500 रुपये क्षतिपूर्ति योजना के तहत देने की संस्तुति कर दी है। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नम्रता सिंह ने बताया कि शासन से बजट मांगा जाएगा। बजट मिलते ही पीड़िताओं को क्षतिपूर्ति योजना के तहत आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें