इंटर कॉलेज बास्केटबॉल टूर्नामेंट
आगरा। मथुरा के बीएसए कॉलेज में आयोजित इंटर कॉलेज बास्केटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में आरबीएस कॉलेज ने छलेसर कैंपस को पीछे छोड़ते हुए खिताब अपने नाम किया। दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। फाइनल में आरबीएस कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन कर विजेता ट्रॉफी हासिल की। छलेसर कैंपस को उपविजेता के रूप में संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता में ऑब्जर्वर के रूप में प्रो. डीके सिंह, सेलेक्टर हेमराज चौहान और विनीता सिंह की मौजूदगी रही। आयोजन सचिव डॉ. जसवंत सिंह ठाकुर रहे। मुख्य अतिथि डीएसओ मथुरा आजाद सिंह नरवर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान डॉ. महेश फौजदार, वीरेंद्र सिंह और कुलदीप यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।