फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरबीएस कॉलेज और छलेसर कैंपस ने जीते अपने-अपने मैच

विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से आरबीएस कॉलेज में चल रही अंतर महाविद्यालयीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को आरबीएस कॉलेज और चित्रगुप्त पीजी कॉलेज मैनपुरी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें आरबीएस कॉलेज आगरा ने 37 रन से जीत दर्ज की। आरबीएस के हिमांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दूसरा मैच छलेसर कैंपस और आगरा कॉलेज आगरा के बीच हुआ। इस मैच में छलेसर कैंपस ने रोमांचक मुकाबले में तीन रन से जीत दर्ज की। छलेसर कैंपस के आयुष मैन ऑफ द मैच बने। इस दौरान डॉ. अखिलेश चंद सक्सेना, डॉ. रुचि श्रीवास्तव, प्रो. जगदीश यादव, अनुपम सक्सेना, डॉ. संजय सिंह चौहान, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें