कासगंज। निकाय चुनावों में कच्ची शराब खपाने के लिए माफिया सक्रिय हो गए हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशों में सक्रियता बढ़ाई है। क्षेत्र में थाना पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। जिसमें एक आरोपी को शराब की भट्टी संचालित करते गिरफ्तार किया। मौके से 120 लीटर तैयार की कच्ची शराब ओर शराब बनाने के उपकरण भी बरामद की।
पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम सिंगतरा में शराब की भट्टी चलाकर शराब बनाई जा रही है। जिसे निकाय चुनावों में खपाया जा सकता है। सूचना पर थाना पुलिस एवं आबकारी टीम मौके पर पहुंच गई। मौके से शराब बनाते हुए गंगा प्रसाद निवासी सिंगतरा को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर तैयार की गई केन में भरकर रखी 120 लीटर कच्ची शराब को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। वहीं मौके से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए।
कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।