फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हवालात में रविंद्र को हुआ था दूसरा हृदयघात

Thu, 20 Jul 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन




थाना बेवर के मोहल्ला ब्रहृमनान निवासी वृद्ध रविंद्र को थाने की हवालात में बुधवार को दूसरी बार हृदयघात हुआ था। उन्हें आरसी वसूली के लिए आए नायब तहसीलदार द्वारा थाने भेजा गया था। अचानक तबियत बिगडऩे के बाद पुलिस ने आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया था। निजी चिकित्सक से वृद्ध का इलाज चल रहा है।

थाना बेवर क्षेत्र के मोहल्ला ब्रहृमनान निवासी कुलदीप कुमार बुधवार को घर पर नहीं थे। इस दौरान बुधवार सुबह नायब तहसीलदार भोगांव राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ घर आए और आरसी वसूली के लिए कहा गया। उपभोक्ता कुलदीप के न मिलने पर नायब तहसीलदार ने उनके पिता रविंद्र कुमार को थाने भेज दिया था। वहां हवालात में रविंद्र की अचानक सीने में दर्ज की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुत्र ने बताया कि हवालात में पिता को दूूसरी बार हृदयघात हुआ। इससे पहले भी एक बार उन्हें हृदयघात हो चुका है। अभी उनकी हालत स्थिर है, लेकिन अभी भी घर पर निजी चिकित्सक की देखरेख में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक और मामला आया सामने

कस्बा बेवर में विद्युत विभाग द्वारा आरसी जारी किए जाने से परेशान एक और पीडि़त न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।जीटी रोड के पास निवासी कर रहे सत्येंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में दुकान के लिए कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन करवाया था। एक डुप्लीकेट कनेक्शन भी जारी कर दिया गया। इस पर तत्कालीन एसडीओ ने रिपोर्ट लगाकर 26 फरवरी 2021 को विभाग के उच्चाधिकारियों को डुप्लीकेट विद्युत संयोजन बंद करने की संस्तुति भी कर दी। उक्त संयोजन बंद हो गया। लेकिन तब तक डुप्लीकेट कनेक्शन संख्या पर 45 हजार का बिजली बकाया दर्शाने लगा। दो दिन पूर्व सत्येंद्र को आरसी जारी कर दी गई। जिसमें 78 हजार रुपये बकाये का नोटिस आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें