विजय दशमी पर देश में रावण के पुतले का दहन होगा, ताजनगरी में भी रावण दहन के लिए पुतले तैयार किए जा रहे हैं। कारीगर भी कोरोना संक्रमण के चलते रावण के पुतलों का निर्माण उसी अंदाज में कर रहे हैं। हालांकि आगरा जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक आयोजन की अनुमति नहीं है।
आगरा के घटिया छिली ईंट रोड पर कारीगरों द्वारा रावण, कुंभकरण आदि के पुतले बनाए जा रहे हैं। इस बार बनाए पुतलों की खासियत है कि उन्हें मास्क पहनाया जा रहा है। मास्क पहने रावण के पुतले को कारीगर संतोष कारीगर द्वारा बनाया गया।