फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: राशन दुकानदारों ने नहीं खोली राशन की दुकानें,प्रभावित रहा वितरण

Fri, 10 Feb 2023 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ऑल इंडिया फेयर प्राइज फेडरेशन के आह्वान पर जिले के राशन दुकानदारों ने अपनी मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को भी राशन सामग्री का वितरण नहीं किया। राशन दुकानदार कमीशन को बढ़ाने एवं एपीएल,बीपीएल के कई वर्ष से लंबित भाड़े का भुगतान करने की मांग बुलंद की। विभाग के अफसरों का कहना है कि मोटा अनाज कुछ दुकानों पर नहीं पहुंचने का कारण वितरण नहीं हो रहा है। दस फरवरी से वितरण सुचारू होगा।
विज्ञापन



ऑल इंडिया फेयर प्राइज फेडरेशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजेश तिवारी के आह्वान पर हड़ताल के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी राशन दुकानदारों ने दुकानों को नहीं खोला। राशन दुकानदारों की मांग है कि उनके लाभांश को बढ़ाकर तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। दुकानदारों का कहना है कि पिछले छह से सात माह से सरकार के द्वारा कमीशन नहीं दिया जा रहा है। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया राशन दुकानदारों की मांग शासन स्तर की है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से राशन सामग्री का वितरण सुचारू रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें