फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर ने नहीं खोली दुकान, सीएम पोर्टल पर मदद की गुहार

विज्ञापन
वार्ड 52 में बंद सरकारी राशन की दुकान - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
देव नगर खंदारी में राशन डीलर की मनमानी से हजारों लोग लॉकडाउन में राशन के लिए भटक रहे हैं। कई बार हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम पर शिकायत के बाद मदद नहीं मिलने पर अब क्षेत्रीय पार्षद ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा राशन दिलाने की गुहार लगाई है। खंदारी में मऊ रोड पर सरकारी राशन गल्ले की दुकान है 4 दिन से दुकान बंद पड़ी है जबकि शहर में सभी स्थानों पर राशन डीलर राशन बांट रहे हैं क्षेत्रीय पार्षद विवेक तोमर ने बताया कि राशन डीलर से राशन नहीं बांटने के बारे में पूछा गया तो उसने राशन बाटने से इंकार कर दिया। इसकी शिकायत फिर पूर्ति अधिकारी से की गई फिर भी दुकान नहीं खुली फिर इसकी शिकायत मैंने एम आपूर्ति से की हमें भी कोरा आश्वासन दिया फिर इस संबंध में डीएम को अवगत कराया 5 दिन बाद भी दुकान नहीं खुली और 3000 से अधिक लोग राशन के लिए परेशान हैं। ऐसे में अब मैंने मुख्यमंत्री के पोर्टल जनसुनवाई पर इसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें