आगरा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने विधान परिषद की छह शिक्षक निर्वाचन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। एचआर एस्टेट स्थित डॉ. देवी सिंह नरवार के आवास पर आयोजित बैठक में माध्यमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनूप शर्मा ने बताया कि आगरा, मेरठ, लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के एमएलसी का कार्यकाल छह दिसंबर को समाप्त हो रहा है। प्रत्याशियों के चयन के लिए महासंघ के संस्थापक डॉ. देवी सिंह नरवार को सलेक्शन एंड स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष और निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को संयोजक बनाया गया है। डॉ. अनूप शर्मा ने बताया कि आगरा, मेरठ और लखनऊ सीटों के लिए नाम लगभग तय हैं, जबकि बनारस और गोरखपुर के लिए मंथन जारी है।